{"_id":"14-75561","slug":"Rudraprayag-75561-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे राजस्व उप निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे राजस्व उप निरीक्षक
Rudraprayag
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जखोली/तिलवाड़ा। हड़ताल अवधि और जून माह का वेतन न मिलने से जखोली तहसील में कलमबंद हड़ताल पर चले गए राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) बुधवार से काम पर लौट आए हैं। मंगलवार देर शाम एसडीएम और राजस्व पुलिस संवर्ग कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता के बाद आरएसआई ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
जनवरी माह में राजस्व पुलिस संवर्ग कर्मचारी संघ हड़ताल पर चले गए थे। तब हड़ताल अवधि का उनका वेतन रोक दिया गया था। इससे क्षुब्ध होकर संगठन की तहसील इकाई के आह्वान पर तहसील के आरएसआई और अनुसेवकों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद उनकी एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान से कई बार वार्ता हुई। देर शाम वार्ता सफल रही। संगठन के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों तो रुकी तनख्वाह देने का आश्वासन दिया गया है। संगठन की अन्य मांगे भी थीं, जिन पर तहसील प्रशासन ने एक हफ्ते में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।