{"_id":"14-71185","slug":"Rudraprayag-71185-14","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुप्तकाशी में जुटे आपदा प्रभावित व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्तकाशी में जुटे आपदा प्रभावित व्यापारी
Rudraprayag
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी। केदारनाथ जलप्रलय में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नष्ट हुई सामग्री का मूल्यांकन करने से पूर्व प्रभावित व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।
बता दें कि सरकार ने आपदा प्रभावित व्यापारियों (किराएदार व्यवसायी भी) को उनके क्षतिग्रस्त प्रतिष्ठानों के अंदर रखी सामग्री के मूल्य का मुआवजा देने की बात कही है। इसके लिए व्यापारियों से समिति गठित कर मूल्यांकन कराने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन व्यापारियों के आकलन का सिर्फ सत्यापन करेगा।
इसी परिप्रेक्ष्य में संयुक्त व्यापार संगठन केदारघाटी के आह्वान पर व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केदारघाटी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल केदारनाथ मोटर मार्ग सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक मिलेगा। विशिष्ट अतिथि केदारसभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद बगवाड़ी ने कहा कि आपदा के दौरान जनता के बीच आए जनप्रतिनिधियों का विरोध गलत था। इससे नुकसान हुआ है। संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण ने बताया कि आपदा से केदारघाटी के हजारों व्यापारी प्रभावित हुए हैं। प्रभावित व्यापारियों की सूची प्रशासन को सौंपी जानी है। उन्होंने कहा कि दो दिन में संबंधित क्षेत्रों के व्यापार संघ प्रभावितों की सूची संगठन को दे दें। इस मौके पर संगठन के संरक्षक महेश बगवाड़ी, उपाध्यक्ष डीपी गोस्वामी, व्यापार संघ अध्यक्ष गुप्तकाशी प्रेम सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।