{"_id":"14-57406","slug":"Rudraprayag-57406-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो खाई में गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूमो खाई में गिरी, पांच घायल
Rudraprayag
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जखोली। बृहस्पतिवार सुबह लगभग पौने दस बजे तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर इंद्रनगर के समीप एक टाटा सूमो खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इसमें से दो घायल महिलाओं को सामुदायिक अस्पताल जखोली में उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
घनसाली से मायाली की ओर आ रही टाटा सूमो राजकीय महाविद्यालय जखोली के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने घायलों को खाई से निकाला और 108 की मदद से जखोली अस्पताल लाया। जबकि अन्य सवारियों को घटना में मामूली चोटें आने पर उनको अस्पताल नहीं भेजा गया।
जखोली में एक्सरे टेक्नीशियन नहीं होने के कारण घायल पूनम (23), सोनी देवी (25) को महरगांव को रेफर किया गया। वहीं सिल्ला बमणगांव निवासी गोविंद लाल (57) और गोर्ती निवासी धनपति देवी, शशि (19) का उपचार सीएचसी जखोली में चल रहा है।