{"_id":"14-57316","slug":"Rudraprayag-57316-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील
Rudraprayag
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राज्य निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति की टीम ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ प्राइवेट नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड मशीनाें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर में संचालित दोनों प्राइवेट नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन के लिए मानकानुसार व्यवस्था नहीं मिली, जिस पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी।
रविवार को कर्णप्रयाग-गौचर में निरीक्षण के बाद राज्य निरीक्षण और मूल्यांकन समिति (एसआईएमसी) की टीम ने सोमवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करा रहे प्राइवेट क्लिनिकाें का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को अपर बाजार में संचालित हो रहे एक क्लिनिक और बस अड्डे में संचालित क्लिनिक में खामियां मिली। इस पर टीम ने दोनाें ही क्लिनिक के अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी।
एसआईएमसी की टीम लीडर व जेडी हेल्थ डा. सरोज नैथानी ने बताया कि क्लिनिकाें में अल्ट्रासाउंड संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम ललित नारायण मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अपर बाजार में संचालित क्लिनिक में कोई भी डाक्टर उपलब्ध नहीं था, जबकि क्लिनिक में मरीज भर्ती हैं। इसी अव्यवस्था को देखते हुए सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई, जबकि बस अड्डे में संचालित क्लिनिक में अल्ट्रासाउंड संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। निरीक्षण दल में सीएमओ डा. केडी शर्मा, एसआईएमसी के सुशील पुरोहित, शशिभूषण उनियाल आती शामिल थे।