{"_id":"14-53534","slug":"Rudraprayag-53534-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक जखोली में तैनात है सिर्फ एक प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक जखोली में तैनात है सिर्फ एक प्रवक्ता
Rudraprayag
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। राजकीय पालीटेक्निक जखोली में प्रवक्ताआें की कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। शासन स्तर से संस्थान के लिए केवल एक प्रवक्ता का पद ही सृजित किया गया है। जबकि यहां 11 प्रवक्ताआें और अन्य कर्मचारियाें की जरूरत है।
तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से जखोली में राजकीय पालीटेक्निक की स्थापना की गई है। लेकिन संस्थान में आवश्यकतानुसार प्रवक्ताआें और अन्य कर्मचारियाें के पद सृजित नहीं किए गए हैं। जिससे संस्थान में शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में संस्थान में सूचना तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। जिसमें 40 प्रशिक्षणार्थी हैं। शासन ने कुछ अनुदेशकाें की तैनाती छह माह के एग्रीमेंट पर की है। संस्थान में तैनात एक मात्र प्रवक्ता ही प्राचार्य की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी, विजेंद्र सिंह भंडारी, वीरेंद्र भट्ट और दीपक भट्ट ने संस्थान में पर्याप्त अनुदेशकाें एवं प्रवक्ताआें के पद शीघ्र सृजित करने की मांग की है। इधर, प्राविधिक शिक्षा परिषद के ज्वाइंट डायरेक्टर देशराज ने बताया कि संस्थान में पद सृजित की पत्रावली शासन स्तर पर लंबित हैं। संस्थान में शिक्षण व्यवस्था सुचारु करने के लिए संविदा पर प्रवक्ताआें की तैनाती की जाएगी। v