{"_id":"14-53478","slug":"Rudraprayag-53478-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के नीचे मिला युवक का शव
Rudraprayag
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। पुलिस चौकी सुमाड़ी के क्षेत्रांतर्गत ममणी पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार सांय से लापता चल रहा था।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणाें को ममणी पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव दिखा। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने इसकी सूचना पुलिस चौकी सुमाड़ी को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त शिव प्रसाद ममगाईं (26) पुत्र सुरेशानंद ममगाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।