{"_id":"14-52915","slug":"Rudraprayag-52915-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी अस्पताल में भर्ती, दो और बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी अस्पताल में भर्ती, दो और बैठे
Rudraprayag
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में विशिष्ट बीटीसी की सीट 419 करने की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों का आमरण अनशन जारी रहा। पांच दिन से अनशन कर रहे बेरोजगार विजय और वीरेंद्र सिंह की सेहत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसके बाद अब सूर्यप्रकाश और आनंद सिंह नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए।
सीईओ (मुख्य शिक्षा अधिकारी) आफिस में चल रहे आंदोलन के 12 वें दिन भाजपा नेता बीरेंद्र बिष्ट ने धरना स्थल पर जाकर बेरोजगारों से वार्ता की। उन्होंने दूरभाष से शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी से बेरोजगारों की वार्ता कराई। शिक्षा मंत्री ने विश्वास दिलाया है कि कैबिनेट नोट में सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा।
रविवार को धरना देते हुए बेरोजगारों ने कहा कि कुंभकरणी नीेंद में सोए नेताओं को चुनावों में सबक सिखाया जाएगा। बेरोजगार भत्ता देकर प्रशिक्षितों के साथ मजाक किया जा रहा है। इस अवसर पर बेरोजगार राजेश भट्ट, मनोहर सेमवाल, अरुण सेमवाल, गोपाल और कमल नयन आदि मौजूद थे।