फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   984 runners run with the message of environmental protection

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर 984 धावकों ने लगाई दौड़

Sun, 14 Mar 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
984 runners run with the message of environmental protection
चिरबटिया नेचर फेस्टिवल के आखिरी दिन हॉफ मैराथन में प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPRYAG
चिरबटिया प्रकृति महोत्सव के अंतिम दिन हिमालय हिल हॉफ मैराथन में अलग-अलग आयु वर्ग में 984 धावकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दौड़ लगाई। 21 किमी लंबी मैराथन में किशन सिंह ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय व अनूप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 10 किमी मैराथन बालिका वर्ग में ममता, मोनिका व मंगला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को नकद धनराशि व ट्राफी भेंट की गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रशासन व रिलायंस के सहयोग से आयोजित मैराथन का आयोजन 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी में अलग-अलग आयु वर्ग के लिए किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी व डीएम मनुज गोयल ने संयुक्त रूप से किया। हॉफ मैराथन 10 किमी बालक वर्ग में रविंद्र ने प्रथम, अनिल ने द्वितीय व नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 5 किमी बालक वर्ग में तुषार रावत, आशीष व रवींद्र और बालिका वर्ग में सरस्वती, शिवानी व शिवानी रावत ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन किमी महिला वर्ग में 25 से 40 वर्ष उम्र में भजनी देवी ने प्रथम, सुषमा देवी ने द्वितीय और राजेश्वरी देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि 3 किमी मैराथन के 40 वर्ष महिला वर्ग में सुलोचना देवी को पहला, मीना देवी को दूसरा और अनीता को तीसरा स्थान मिला। वहीं, 40 वर्ष पुरुष वर्ग में लखपत चौधरी प्रथम, अर्जुन सिंह द्वितीय व राजेंद्र सिंह तृतीय रहे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली, उप जिलाधिकारी एनएस नगन्याल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, योगेश जोशी, कुलेंद्र राणा, जेएल बहादुर, रामधन, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रस्साकस्सी में लदोली व जिला प्रशासन अव्वल
रुद्रप्रयाग/जखोली। चिरबटिया में महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में क्षेत्र के बजीरा, लुठियाग, चिरबटिया, त्यूंखर, मोर-पोखरी, लदोली गांव समेत दस गांवों की महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में लदोली गांव की महिलाओं ने मारपोखरी गांव की महिलाओं को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता खाडू के नाम रही आखिरी शाम
रुद्रप्रयाग/जखोली। चिरबटिया प्रकृति महोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या शैलनट संस्थान के ‘लापता खाडू’ नाटक के कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ भरत चंद्र भट्ट ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिरबटिया प्रकृति महोत्सव से जहां प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। वहीं, लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में मदद मिलेगी। इस मौके श्रीनगर के शैलनट संस्थान के ललिता मोहन थपलियाल के हास्य नाटक लापता खाडू का कलाकारों ने गढ़वाली में मंचन किया। पंकज नैथानी के निर्देशन में अभिषेक बहुगुणा, अंकित रावत, काजल मेहरा, उमंग कुकशाल, शशांक जमलोकी, अर्जुन सिंह राणा, रश्मि बमराड़ा का अभिनय सराहनीय रहा। इसके उपरांत पिंडर घाटी बहुउद्देश्यीय संस्था कला मंच का रुद्रावतार नृत्य और नटराज डांस ग्रुप पौड़ी का कथक नृत्य सराहनीय रहा। भूपेंद्र सिंह रावत के संचालन में अपर परियोजना निदेशक रमेश कुमार, योगेश जोशी, नितिन शर्मा समेत स्थानीय ग्रामीण व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed