फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रपुर में क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा 40 गांवों का गेहूं

रुद्रपुर में क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा 40 गांवों का गेहूं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा 40 गांवों का गेहूं
रुद्रपुर। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए रुद्रपुर ब्लॉक में खोले गए नौ क्रय केंद्रों में रुद्रपुर और किच्छा के 40 गांवों का गेहूं खरीदा जाएगा। जिले में दूसरे दिन मंगलवार को भी गेहूं की खरीद शून्य रही। तराई विकास सहकारी संघ के प्रभारी सचिव ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी केपी खरे ने कहा कि अधिकांश किसानों ने अभी गेहूं की कटाई शुरू नहीं की है, जिस कारण दूसरे दिन भी जिले के क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी है। उधर, तराई विकास सहकारी संघ के प्रभारी सचिव साकेत शाही ने मंगलवार को खटीमा के बग्घा चौवन, मुंडेली, खालीमुहवट, झनकट के उलधन और सितारगंज के सिसैया क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। खाद्य विभाग के हाट निरीक्षक हेमंत जोशी ने बताया कि रुद्रपुर ब्लॉक में रुद्रपुर और किच्छा तहसील के 40 गांवों का गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


रुद्रपुर ब्लॉक में इन गांवों का गेहूं खरीदा जाएगा
भूरारानी, फौजी मटकोटा, कल्याणपुर, छतरपुर, लालपुर, फूलबाग, खमरिया, रामेश्वरपुर, कोठा, लोहरा लोहरी, गंगापुर पटिया, सैजनी, रहपुुरा, बडौरा, फुलसुंगा, फुलसुंगी, शिमला पिस्तौर, मलसा गिरधरपुर, मलसी, भमरौला,बिगवाड़ा, कुरैया, रायपुर, श्रीरामपुर, विजयनगर, जयनगर, दानपुर, बागवाला, कोलड़ा, कुलड़िया, बिंदुखेड़ा, अभयपुर,जाफरपुर, खानपुर, लम्बाखेज, सैदअलीगंज, रुद्रपुर, रंपुरा, शिमला बहादुर और लमरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed