फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बंदरतोली-बरसाती मोटर मार्ग को मयाली-गुप्तकाशी मार्ग से किया जाएगा लिंक

बंदरतोली-बरसाती मोटर मार्ग को मयाली-गुप्तकाशी मार्ग से किया जाएगा लिंक

Thu, 24 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बंदरतोली-बरसाती मोटर मार्ग को मयाली-गुप्तकाशी मार्ग से किया जाएगा लिंक
तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के अंतर्गत बंदरतोली-मवाणगांव-बरसारी मोटरमार्ग को मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को लिंक किया जाएगा। दोनों मार्गों के आपस में जुड़ने से सिलगढ़ पट्टी के 12 गांवों को लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य कई गांवों की भी सड़क से दूरी घट जाएगी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने दोनों मार्गों को लिंक करने के लिए लोनिवि को मवाणगांव से उरोली तक मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बंदरतोली-मवाणगांव-बरसारी मोटरमार्ग को मयाली गुप्तकाशी मोटरमार्ग से जोड़ने की जखोली ब्लाक के सिलगढ़ व बांगर पट्टी के के ग्रामीण लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। अब, उनकी मांग पूरी होने वाली है। विधायक चौधरी के प्रयास से दोनों मार्गों को आपस में लिंक करने की कागजी कवायद शुरू हो चुकी है। मार्गा के आपस में जुड़ने से चमियाला, खैड़ा, नाग, धारकोट, पूर्वियाणा, अठोला, मरगांव, माना, कांडई, पांजणा, रहड़ा, उरोला, कुरछोला समेत अन्य गांवों की दूरी बीस किमी तक कम हो जाएगी। साथ ही अन्य कई गांवों को भी यातायात सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा, ग्रामीणों के समय व धन की बचत होगी। इसके अलावा मार्ग निर्माण से उरोली, चमियाला, सीलगढ़ में लस्तर नदी किनारे बंजर पड़े खेतों में पुन: खेती हो सकेगी। सिलगढ़ समिति के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा, प्रधान नाग सत्य प्रकाश बहुगुणा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र पंवार , शिव सिंह पंवार, प्रधान धारकोट लक्ष्मी देवी, गोविंद पंवार, मंगल सिंह का कहना है दोनों मोटर मार्गों के आपस में लिंक होने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस का कहना है कि प्रस्ताव गठित किया जा रहा है। जिसे शीघ्र शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed