{"_id":"5b8ac52f42c79246547c5df5","slug":"91535821103-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 घंटे देरी से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा 573 यात्री हुए रवाना-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 घंटे देरी से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा 573 यात्री हुए रवाना-compat
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तेज बारिश के कारण केदारनाथ की यात्रा तीन घंटे देर से शुरू हुई। प्रशासन की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे से सोनप्रयाग से धाम के लिए यात्री रवाना किए गए। दोपहर दो बजे तक 573 श्रद्धालु धाम जा चुके थे।
शनिवार सुबह सात बजे से तेज बारिश के चलते सोनप्रयाग से यात्रियों को पैदल मार्ग से धाम नहीं जाने दिया गया। 10.30 बजे बारिश कम होने के बाद यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। उधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी दोपहर तक हल्की बारिश होती रही। जिले में कई संपर्क मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।