फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पहले चरण में रुद्रप्रयाग के पांच गांवों के 56 परिवारों का होगा विस्थापन

पहले चरण में रुद्रप्रयाग के पांच गांवों के 56 परिवारों का होगा विस्थापन

Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण में रुद्रप्रयाग के पांच गांवों के 56 परिवारों का होगा विस्थापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में पुनर्वास के लिए चिह्नित 23 गांवों के 472 परिवारों में से पहले चरण में 56 परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा। शासन से इस कार्य के लिए 2 करोड़ 37 लाख, 70 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द इन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद प्रशासन ने राजस्व विभाग और भू-वैज्ञानिकों से प्रभावित गांवों का सर्वे कराया था। तीन चरणों में हुए सर्वे के आधार पर अंतिम सूची में जिले के 23 गांवों के 472 परिवारों को अति संवेदनशील मानते हुए पुनर्वास के लिए चिह्नित किया गया था। शासन स्तर पर चिह्नित गांवों को श्रेणी में बांटा गया है, जिसके तहत अब अति संवेदनशील गांवों का पहले चरण में पुनर्वास किया जाना है। इसके तहत पहले अति संवेदनशील ग्राम पंचायत पांजणा के 14, कविल्ठा के 7, सेमी तल्ला के 29, कुणजेठी के 4 और जाल तल्ला के 2 परिवारों का पुनर्वास किया जाना है। इन परिवारों को उन्हीं की अन्यत्र सुरक्षित भूमि पर बसाया जाएगा। पुनर्वास की सूची में शामिल 472 परिवारों में 411 परिवारों को उनकी ही सुरक्षित भूमि में बसाया जाएगा जबकि शेष 61 परिवारों को सरकारी 46 नाली भूमि पर बसाया जाएगा। शासन की ओर से प्रति परिवारों को 3.5 लाख रुपये दिए जाने हैं, जिससे ये परिवार अपने नए घरों में लिए बिजली, पानी, रास्ता सहित मूलभूत सुविधाएं जुटाएंगे।
विज्ञापन


जिले में पुनर्वास के लिए चिह्नित गांव
पांजणा, जैली, मूसाढूंग (सुनाई तोक), कालीमठ, कुणजेठी, जागतल्ला, बलसुण्डी, बीरोंदेवल खालीतोक, सेमी तल्ली दैड़ा, सिल्लाबमणगांव, चमराड़ा, गिरिया, कविल्ठा, ऊखीमठ, नागजई (जाख तोक), टेमरिया वल्ला, दिलमी, टाटलग्गा फेगू, डमार, मलाऊं, कुंडा दानकोट (धोकाणी तोक) और छांतीखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चिह्नित गांवों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुनर्वास के लिए शासन से धनराशि भी जारी हो चुकी है। - मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed