{"_id":"5aae9c904f1c1ba2238b5e79","slug":"91521392784-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्छणस्यूं के फतेहपुर-भट्टनगर में बनेगा 33 केवी विद्युत सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्छणस्यूं के फतेहपुर-भट्टनगर में बनेगा 33 केवी विद्युत सब स्टेशन
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अगले एक वर्ष में बच्छणस्यूं पट्टी के 21 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों को अनियमित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। ऊर्जा निगम ने खांकरा में 25 केवी विद्युत सब स्टेशन के लिए 600 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री कर अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द निर्माण की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।
बच्छणस्यूं के लिए यह अब तक की विकास से संबंधित बड़ी योजना है, जो धरातल पर उतरने जा रही है। क्षेत्र में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन निर्माण से जहां विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं पूरे क्षेत्र में स्वरोजगार से संबंधित लघु, कुटी उद्योगों के खुलने संभावना भी प्रबल हो गई है। ऊर्जा निगम ने विद्युत सब स्टेशन को स्थापित करने के लिए खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर फतेहपुर के भट्टनगर में 3 नाली भूमि खरीद कर दो दिन पूर्व रजिस्ट्री भी करवा दी है। इधर, खांकरा के ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी , अगस्त्यमुनि ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, जिला पंचायत सदस्य पूनम कठैत, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल लाल आदि जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का कहना है कि यह विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र के विकास में अहम भागीदार साबित होगा।
फतेहपुर-भट्टनगर में विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए डीपीआर और अन्य कार्यों के लिए निदेशालय स्तर पर सैद्धांतिक व वित्तीय कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सिविल डिवीजन के माध्यम से अगले एक माह में सब स्टेशन के निर्माण को लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह प्रोजेक्ट आने वाले ढाई दशक से भी अधिक समय के लिए पूरे बच्छणस्यूं सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों के लिए भी मददगार होगा।
विज्ञापन
---- मनोज कुमार सती, अधिशासी, अभियंता ऊर्जा निगम रुद्रप्रयाग