फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   91 applications of Chief Minister Self Employment Scheme approved

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 91 आवेदन स्वीकृत

Mon, 28 Sep 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
91 applications of Chief Minister Self Employment Scheme approved
जिलाधिकारी ने सीडी रेशियो 20 प्रतिशत से कम होने पर नाराजगी जताते हुए बैंकों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन बैंकर द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं दिया जा रहा है, उनसे विभागीय खाते हटा दिए जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बैंकर द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 91, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 63 आवेदन स्वीकृत किए। साथ ही बैंकर को संबंधित आवेदकों को एक सप्ताह में लोन वितरित करने को कहा।
विज्ञापन

जिला पुनरीक्षण समिति व जिला परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि विभागीय अधिकारी उन्हीं बैंकों में खाता शिफ्ट करें, जिनका सरकारी योजनाओं में क्रियान्वयन व सीडी अनुपात अच्छा हो। इस मौके पर डीएम ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, एनआरएलम आदि योजनाओं में प्रत्येक बैंकर को योजनावार जरूरी दस्तावेज की सूची लीड बैंक अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एलडीएम शंकर शर्मा ने सरकारी योजनाओं से आवेदकों को समय पर ऋण मुहैया कराने के लिए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। बैठक में सीडीओ भरत चंद्र भट्ट, डीडीओ मनविंदर कौर, आरसेटी के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता, एपीडी रमेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed