फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   85 female employees honored

85 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
85 female employees honored
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि महिला के बिना संसार का सृजन संभव नहीं है। संसार की उत्पत्ति से लेकर संरचना में महिलाओं का अहम योगदान है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, सीडीओ भरत चंद्र भट्ट और जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने विचार रखे। इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, आंगनबाड़ी, आशा समेत अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली 85 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही गीत, नृत्य के साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में जिला विधिक प्राधिकरण की शिविर लगाकर छात्राओं को कई जानकारियां दीं। जबकि कन्या हाईस्कूल ऊखीमठ में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता छात्र-छात्राओं को नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने प्रतीक चिह्न भेंटकर पुरस्कृत किया। साथ ही शिक्षिका संतोष बिष्ट को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीपीओ अधिकारी शैली प्रजापति, सीडीपीओ हिमांशु बडोला, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed