फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग में 355 पोलिंग बूथों पर 1

रुद्रप्रयाग में 355 पोलिंग बूथों पर 1

Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में 355 पोलिंग बूथों पर 1
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में 355 पोलिंग बूथों पर कुल 186386 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 92498 पुरुष और 93888 महिलाएं हैं। जिले में 4006 नए मतदाता पहली बार वोट देंगे। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 171 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां 86549 मतदाता हैं, इनमें 42181 पुरुष और 43968 महिला मतदाता हैं। रुद्रप्रयाग में 184 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां 100237 मतदाता हैं, इनमें 50317 पुरुष और 49920 महिला मतदाता हैं। जनपद में 30-40 आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता हैं। इसके अलावा एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के सात मतदाता हैं, जिन्हें पोलिंग बूथ तक लाने व घर ले जाने के लिए डीडीआरएफ के दो-दो जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा अन्य बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व स्काउट/गाइड के कैडेट को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में आठ मतदान केंद्रों केे मॉडल बूथ के रूप में सजाया गया है। इन बूथों पर बुजुर्ग मतदाताओं को बैठने के लिए बेंच व कुर्सी उपलब्ध रहेगी। साथ ही सभी के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा भी मुहैया की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर मतदान प्रतिशत की जानकारी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से दो-दो घंटे में कंट्रोल रूम में उपलब्ध होती रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed