फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सारी गांव में भक्तों ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली

सारी गांव में भक्तों ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली

Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सारी गांव में भक्तों ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के सारी गांव में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन ग्रामीणों की ओर से 101 जल कलशों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कथा सुनने भक्तों की भीड़ जुटी रही।

गांव के पंचायत चौक में आचार्य भूपेंद्र मैठाणी, दिनेश मैठाणी, अजय मैठाणी, प्रियधर मैठाणी विनोद मैठाणी, अतुल मैठाणी, मुकेश मैठाणी ने पंचांग पूजा कराई। इसके बाद गांव से करीब आधा किमी दूर गोलिया तोक के प्राकृतिक स्रोत से भक्तों के जयकारों के बीच भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। मां नंदा देवी एवं भूतनाथ मंदिर की परिक्रमा करने के बाद जल कलशों को कथा स्थल में विराजमान किया गया। इस जल से आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की गई। बाद में इसे चरणामृत के रूप में भक्तों को वितरित किया गया। दोपहर बाद कथा का वाचन करते हुए व्यास लंबोदर प्रसाद मैठाणी ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की लीला का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि असत्य का मार्ग कुछ समय बाद स्वत: ही समाप्त हो जाता है। सोमवार को कथा ज्ञान यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, डीएस पंवार, शिव सिंह रावत, प्रेम सिंह राणा, रमेश नौटियाल, गजेंद्र चौधरी, प्रधान घनश्याम लाल, रघुवीर सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर सिंह नेगी, सरपंच भगत सिंह नेगी, मुरली सिह नेगी समेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed