फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   चार निकाय सीटों के लिए 13746 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

चार निकाय सीटों के लिए 13746 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Fri, 16 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
चार निकाय सीटों के लिए 13746 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/तिलवाड़ा/ऊखीमठ। जिले के एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में 18 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार खत्म हो गया है। अब अध्यक्ष व सभाषद के प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांग रहे है। जनपद में निकाय की चार सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए 13 व सभासद के लिए 52 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका रुद्रप्रयाग में 6031 मतदाताओं में 3305 पुरुष व 2724 महिला मतदाता है। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में हैं। उधर, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 3679 मतदाता हैं, जिसमें 1849 पुरुष व 1830 महिला मतदाता शामिल है। नगर के सात वार्डों में चार पर पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। अब यहां तीन वार्डों में ही सभासद के लिए मतदान होना है। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। नवगठित नगर पंचायत तिलवाड़ा के लिए यह चुनाव अहम है। ग्राम पंचायत गीड़ व तिलवाड़ा को मिलाकर बने इस पंचायत में गठित चार वार्डों में 1926 मतदाता है, जिसमें से 955 पुरुष व 971 महिला वोटर शामिल है। यहां पार्किंग, शौचालय, अवस्थापना, सफाई समेत अन्य कई बुनियादी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। दूसरी तरफ नगर पंचायत ऊखीमठ में चार वार्ड हैं, जहां 2110 मतदाता है, जिसमें 1094 पुरुष व 1016 महिला मतदाता है। प्रचार खत्म होते ही चारों निकाय सीटों पर अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशी अब घर-घर जाकर वोटरों से अपने समर्थन में मत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed