{"_id":"5bddd4ddbdec2269c2365c82","slug":"81541264605-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ से भैरवनाथ मंदिर तक आवाजाही होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ से भैरवनाथ मंदिर तक आवाजाही होगी आसान
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में भगवान भैरवनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जल्द सुलभ हो जाएगी। यहां सरस्वती नदी के दूसरे छोर से केदारनाथ मंदिर तक 4 मीटर चौड़ा व 2 किमी लंबे पैदल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा।
जून 2013 के बाद से केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण के तहत भैरवनाथ मंदिर पहुंच मार्ग का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। डीडीएमए (लोनिवि) की ओर से एक माह से रास्ते का कार्य किया जा रहा है। करीब 2 किमी लंबे मार्ग का 75 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। मार्ग पर चढ़ाई को कम किया गया है। साथ ही घुमावदार मोड़ भी नहीं हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भैरवनाथ मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। डीडीएमए के सहायक अभियंता दीप चंद्र नवानी ने बताया कि एक सप्ताह में मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में मार्ग को केदारपुरी से जोड़ने के लिए सरस्वती नदी पर 36 मीटर स्पान का पुल का निर्माण किया जाना है। इस पुल के बनने से भविष्य में भैरवनाथ मंदिर तक एटीवी से भी आवाजाही की जा सकेगी।