{"_id":"5ba12822867a557ff96746b2","slug":"81537288226-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएम
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जनता दरबार में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बुनियादी समस्याओं से जुड़ी 43 शिकायतें दर्ज की गई है, जिसमें 29 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने कहा कि विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी शिकायत मिलते ही उनकी मानीटरिंग करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनपद में गोद लिए विद्यालयों में प्रत्येक माह एक बार निरीक्षण करने को कहा। डीएम ने कहा कि अगर सेवानिवृत्त शिक्षक, एनजीओ व प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से कोई स्वेच्छा से जनपद में अध्यापन का कार्य करना चाहता है तो वह एक शपथ पत्र देकर शिक्षण कार्य कर सकता है। जनपद दरबार में सीएमओ डा. एसके झा ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी दी। बताया कि जिले में 23 सितंबर से योजना को लांच कर हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जनता दरबार में क्षेत्र पंचायत सदस्य कोट सतवीर सिंह पंवार ने ग्राम पंचायत जखवाड़ी मल्ली एवं तल्ली में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलाने, अपर बाजार निवासी शांति देवी ने राजीव आवास निर्माण की किश्तों का भुगतान न होने की शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम सदर देवानंद, पीई एमएस नेगी, डीडीओ एएस गुंज्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।