{"_id":"5b6c786b4f1c1ba23e8b60ef","slug":"81533835371-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस उतराखंड छोड़ो आंदोलन करेगी उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस उतराखंड छोड़ो आंदोलन करेगी उक्रांद
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत जनपद मुख्यालय में जुलूस-प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान उक्रांद ने ‘भाजपा-कांग्रेस उत्तराखंड छोड़ो’ आंदोलन करने का निर्णय लिया। डीएम के माध्यम से गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने सहित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सीएम को प्रेषित किया गया।
कलेक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में हुई सभा में उक्रांद नेताओं ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि सत्ता के लिए इन दोनों दलों ने प्रदेश को हाशिए पर पहुंचा दिया है। कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज अब भाजपा-कांग्रेस उत्तराखंड छोड़ों आंदोलन शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत गांव-गांव, जन-जन से संपर्क किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा ने कहा कि इस लड़ाई में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से भागीदारी निभानी पड़ेगी। केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली और जिलाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि जनपद में हर व्यक्ति से संपर्क कर राष्ट्रीय पार्टियों की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान यहां बाबा मोहन उत्तराखंडी को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर वीरपाल सिंह नेगी, सुंदर सिंह, दिनेश चौहान, जितार जगवाण, योगंबर लाल, चंद्रमोहन गुसांई, विजयपाल आदि मौजूद थे।