{"_id":"5a37f2234f1c1b193e8b97ce","slug":"81513615907-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवासू गांव में अराध्य मां हरियाली की जात आज से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवासू गांव में अराध्य मां हरियाली की जात आज से होगी शुरू
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू में 12 वर्ष बाद आराध्य मां हरियाली देवी की नौ दिवसीय जात मंगलवार से शुरू हो रही है। गंगा स्नान के साथ आराध्य की डोली अपनी थान में विराजमान होगी। जहां 27 दिसंबर तक देव नृत्य व विशेष पूजा-अर्चना होगी।
मंगलवार सुबह देवी के पश्वा व पुजारियों की ओर से मां हरियाली देवी की पूजा-अर्चना कर मूर्ति का श्रृंगार कर भोग लगाया जाएगा। डोली में विराजमान कर मूर्ति को भक्तों के दर्शन के लिए चौक में विराजमान किया जाएगा। यहां पर मां राजराजेश्वरी व हरियाली देवी का आह्वान किया जाएगा। 9 बजे मां हरियाली देवी डोली में अपने भक्तों के साथ गंगा स्नान के लिए प्रस्थान करेगी। धारी पहुंचकर अलकनंदा में स्नान के बाद डोली दोपहर दो बजे नवासू पहुंचेगी। विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीन बजे डोली ढोल-दमाऊं व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अपने थान (मंदिर) के लिए प्रस्थान कर पांच बजे मंदिर पहुंचेगी। जहां पर आचार्यगण विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। यहां पर देवी का आह्वान कर देव नृत्य के साथ ही नौ दिवसीय जात का विधिवत शुभारंभ होगा। अनुष्ठान में 26 व 27 दिसंबर को जलकलश यात्रा होगी। जात में ग्राम पंचायत बंगोली, निषणी का भी सहयोग रहेगा है। मंदिर समिति अध्यक्ष सुरजीत सिंह रौथाण, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रौथाण व मंत्री धीरेंद्र सिंह रौथाण ने बताया किकि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुष्ठान में गांव व क्षेत्र की ध्याणियों व प्रवासी परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है।