फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कर्नल कोठियाल के प्रयास से कैंसर पीड़िता को मिला नया जीवन

कर्नल कोठियाल के प्रयास से कैंसर पीड़िता को मिला नया जीवन

Wed, 13 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
कर्नल कोठियाल के प्रयास से कैंसर पीड़िता को मिला नया जीवन
रुद्रप्रयाग। निम के प्राचार्य व यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल की मदद से कैंसर से पीड़ित एक महिला को नया जीवन मिला है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम थपोड़ी-तालजमणी गांव निवासी बबीता (28) पत्नी प्रेम सिंह नेगी पेट के कैंसर से पीड़ित थी। रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देहरादून तक इलाज के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से परिजन हायर सेंटर में इलाज कराने में असमर्थ थे। ऐसे में पीड़ित का स्वास्थ्य दिनोंदिन गिरता जा रहा था। पेट में दर्द से न तो वह बैठ पाती और न लेट पाती। पति ही उसकी मदद करता। इन हालात में पीड़ित अपने दो छोटे बच्चों को भी समय नहीं दे पा रही थी। इस वर्ष जुलाई माह में यूथ फाउंडेशन के सदस्यों को महिला के बारे में जानकारी मिली। वे, गांव पहुंचे और पूरी स्थिति का पता किया। इसके बाद निम के मनोज सेमवाल की मदद से महिला को दिल्ली लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सर्जन डा. ओपी पठानिया ने बबीता का सफल ऑपरेशन किया। महिला वहां करीब सवा तीन माह तक भर्ती रही। इस दौरान फाउंडेशन के आशीष राणा व अन्य सदस्यों से महिला व उनके परिजनों की हरसंभव मदद की। 30 अक्तूबर को उन्हें अस्पताल से रिलीव किया गया। महिला व उसके पति ने यूथ फाउंडेशन के कर्नल कोठियाल का आभार जताया है। इधर, कर्नल का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हरसंभव तैयार हैं। बाबा केदार की कृपा से यह मेरा सौभाग्य है कि मैं, किसी की मदद कर पा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed