{"_id":"5a29767f4f1c1b3c3d8bc222","slug":"81512666751-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस घंटे तक अंधेरे में रही केदारघाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस घंटे तक अंधेरे में रही केदारघाटी
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। केदारघाटी में तहसील मुख्यालय ऊखीमठ सहित पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई 30 घंटे बाद हुई है। बुधवार दोपहर एक बजे से क्षेत्र में सप्लाई ठप हो गई थी। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के तहत हो रहे पेड़ों के कटान से स्यालसौड़-चंद्रापुरी में बुधवार को एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे समूची केदारघाटी, कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इस दौरान भूकंप के तेज झटक के दौरान भी लोग अंधरे में रहे। लोगों ने टार्च के उजाले से एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अर्चित भट्ट ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नया पोल स्थापित कर तारें जोड़ने के बाद विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है।