फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जीआईसी गोर्ती में इंटर विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं चार दिन से घरों में

जीआईसी गोर्ती में इंटर विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं चार दिन से घरों में

Sun, 06 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी गोर्ती में इंटर विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं चार दिन से घरों में
जखोली। विकासखंड के राजकीय इंटर कालेज गोर्ती में विज्ञान वर्ग में सभी विषयों के पद खाली होने से इंटर के 34 छात्र-छात्राएं चार दिनों से घरों में बैठने को मजबूर हैं। कक्षाओं का संचालन नहीं होने से अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जीआईसी गोर्ती में वर्तमान शिक्षण सत्र में 427 छात्र अध्ययनरत है। यहां उच्छना, पालाकुराली, मेहर, कोटी, ममणी, गोर्ती, उरोली, इजरा, धान्यूं आदि गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। इंटरमीडिएट में 144 छात्र-छात्राएं हैं, इनमें 34 छात्र विज्ञान वर्ग (कक्षा 11 में 19 व कक्षा 12 में 15) के हैं, लेकिन विगत दो अगस्त को भौतिकी विषय के प्रवक्ता का तबादला होने के बाद से विज्ञान वर्ग की दोनों कक्षाओं की पढ़ाई ठप हो गई है। हिंदी और अंग्रेजी विषयों में भी शिक्षक नहीं होने से पांचों विषय की पढ़ाई नहीं हो रही है। विज्ञान वर्ग के सभी छात्र घरों में बैठने को मजबूर हैं। छात्रा रश्मि रावत, अंजलि, रवीना, छात्र अमित सिंह का कहना है कि कालेज में अभी तक भौतिकी विषय की ही पढ़ाई हो रही थी, लेकिन अब गत दो अगस्त को संबंधित प्रवक्ता का स्थानांतरण होने से इस विषय की पढ़ाई भी ठप पड़ गई है। अन्य विषयों की तो किताबें खुली ही नहंी हैं। इस हाल में वह पिछले चार दिनों से घरों में बैठने को मजबूर हैं। पीटीए अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और सीईओ से भेंट कर स्थिति से अवगत कराएगा। शिक्षकों की स्थायी तैनाती तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग करेगा।
विज्ञापन


इनका कहना है --
जीआईसी गोर्ती में इंटर विज्ञान वर्ग में सभी विषयों में प्रवक्ता के पद रिक्त होने से पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीएस रावत, खंड शिक्षाधिकारी जखोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed