फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   719 passengers sent back from different barriers

अलग-अलग बैरियर से वापस भेजे जा चुके 719 यात्री

Wed, 22 Sep 2021 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
719 passengers sent back from different barriers
पांच दिन में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों में पुलिस ने 719 को बिना ई-पास व फर्जी ई-पास के चलते बैरियरों से वापस भेज दिया है। पुलिस द्वारा जिले की सीमा खांकरा व चिरबटिया समेत अन्य बैरियर प्वाइंट पर प्रत्येक यात्री की चेकिंग कर आगे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। न्यायालय के निर्देश पर शासन द्वारा जारी एसओपी के तहत यात्रियों को केदारनाथ भेजा जा रहा है। इस दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से जिले में पहुंचने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की खांकरा व टिहरी-घनसाली-मयाली-तिलवाड़ा मार्ग से आ रहे यात्रियों की चिरबटिया में चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भी प्रत्येक थाना क्षेत्र में बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही सोनप्रयाग में गहनता से चेकिंग हो रही है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसओपी के तहत प्रतिदिन 800 यात्रियों को केदारनाथ भेजा जाना है। इसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। पांच दिन में अलग-अलग बैरियर पर 684 यात्री बिना ई-पास व 35 यात्री फर्जी ई-पास के पाए गए हैं। उन्हें वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed