{"_id":"5c6c2655bdec22128b559d81","slug":"71550591573-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों और विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव भ्रमण कर जन जन से संपर्क करने को कहा।
जिलाध्यक्ष बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी व एआईसीसी सदस्य राजपाल सिंह बिष्ट की मौजूदगी में कांग्रेसजनों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 42 जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद धर्माणी व बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोस चुनाव को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं से अवगत कराना है। उन्होंने पार्टीजनों से बूथ स्तर से संगठन को मजबूत बनाने की बात भी कही। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, एआईसीसी सदस्य सुमंत तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वांण, महिला जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष रावत, सेवादल जिलाध्यक्ष रणजीत रावत, पीसीसी सदस्य रीता पुष्पवाण, जीतपाल सिंह, हरीश गुसाई, बंटी जगवाण, सुरेंद्र सकलानी, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।