फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विभागीय अधिकारी जिपं बैठक के प्रति नहीं गंभीर: लक्ष्मी राणा

विभागीय अधिकारी जिपं बैठक के प्रति नहीं गंभीर: लक्ष्मी राणा

Tue, 29 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
विभागीय अधिकारी जिपं बैठक के प्रति नहीं गंभीर: लक्ष्मी राणा

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि वे जिला पंचायत की बैठक के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने सदन में उठाए गए सवालों पर कार्रवाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राणा ने कहा कि अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैए के कारण पिछली बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। अधिकारियों से जिला योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति और वित्तीय रिपोर्ट देने को कहा। इस मौके पर सदस्य महावीर पंवार ने प्राथमिक से माध्यमिक तक सभी सरकारी स्कूलों में बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय निर्माण की मांग की। संगीता नेगी ने शिक्षा विभाग के सुगम-दुर्गम व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग पहले स्कूलों में रिक्त पदों की पूर्ति करे। सदस्य राजाराम सेमवाल, गोपाल पंवार ने संपर्क मोटर मार्गों का सुधारीकरण ,जर्जर पुलों का पुनर्निर्माण ,नहरों की मरम्मत और ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को यथाशीघ्र तैयार करने की मांग की। उन्होंने हाईवे से लगे गांवों के पैदल मार्गों के निर्माण की बात भी कही। जखोली विकासखंड से जुड़े सदस्यों ने लस्तर नहर का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, योगंबर नेगी, सुलोचना देवी आदि ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपेक्षा के अनुरूप कार्य करें। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक के दबाव में कार्य कर रहे अफसर
रुद्रप्रयाग। लक्ष्मी राणा ने कहा कि जिला योजना और पीएमजीएसवाई के कार्यों का शुभारंभ विभागीय अधिकारी विधायक से करवा रहे हैं। यह नीतिगत नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों पर विधायक के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि जिला योजना से होने वाले विकास कार्यों का संबंधित सदस्य द्वारा लोकार्पण व शिलान्यास होना चाहिए। उन्होंने सरकार पर जिला योजना के बजट की कटौती का भी आरोप लगाया। इस दौरान उपाध्यक्ष लखपत भंडारी सहित सदस्य गोपाल सिंह पंवार, संगीता नेगी आदि ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed