{"_id":"5bf98112bdec22414d54fdd1","slug":"71543078162-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रशिक्षितों ने की रोजगार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रशिक्षितों ने की रोजगार की मांग
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। योग प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में नियुक्ति की मांग की। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए संदीप शाह को चमोली व रुद्रप्रयाग का संयुक्त जिलाध्यक्ष चुना गया। यहां हुई बैठक में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि वे लंबे समय से प्रदेश सरकार से रोजगार की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर आगामी विस सत्र में सचिवालय घेराव का भी निर्णय लिया गया। बैठक में लक्ष्मण सिंह, गुड्डी नौटियाल, गीता बिष्ट, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र बर्तवाल, आलोक सिंह, आशीष बर्तवाल, जयपाल गुसाईं और रवींद्र आदि मौजूद थे।