फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दरमोला के तरवाड़ी गांव में पांडव नृत्य का शुभारंभ

दरमोला के तरवाड़ी गांव में पांडव नृत्य का शुभारंभ

Mon, 19 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
दरमोला के तरवाड़ी गांव में पांडव नृत्य का शुभारंभ

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के भरदार पट्टी के ग्राम पंचायत दरमोला के तरवाड़ी गांव में सोमवार से पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस पौराणिक नृत्य में महाभारत पर आधारित घटनाओं का वाद्य यंत्रों की थाप पर गायन के साथ मंचन होगा। समिति की ओर से आयोजन में प्रवासी ग्रामीणों और ध्याणियों को आमंत्रित किया गया है।
सोमवार को अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम पर अपने ईष्ट देवी-देवताओं के निशाण और पंच पांडवों के पश्वाओं ने स्नान किया। इसके बाद हवन किया गया। ग्रामीण देव निशाणों के साथ तरवाड़ी गांव पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना के साथ पांडव नृत्य शुरू हुआ। पंचायत चौक में हो रहे आयोजन में ढोल-दमाऊ वादकों ने महाभारत पर आधारित गीतों के साथ पांच पांडवों, द्रोपदी, कुंती, भगवान श्रीकृष्ण का आह्वान किया। इस मौके पर दर्शकों की भीड़ जुटी रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि पांडव नृत्य में गैंडा कौथिग, हाथी कौथिग सहित अन्य विधाओं का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर जसपाल सिंह, किशन सिंह रावत, वेद प्रकाश डिमरी, जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, रविंद्र कप्रवाण, हरि प्रसाद, एलपी डिमरी, हरिशंकर डिमरी, वाणिविलास डिमरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इधर, अगस्त्यमुनि के तल्लानागपुर के ग्राम पंचायत स्यूंड में आज से पांडव नृत्य शुरू होगा।
विज्ञापन



धूमधाम से मनाया नंदा देवी महोत्सव
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के करोखी गांव में हरिबोधनी एकादशी पर नंदा देवी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देवी भक्तों ने आराध्य के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार रात को पंचायती चौक में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मां नंदा को अर्घ्य दिया। इसके बाद जागरों से देवी का आह्वान किया। ग्रामीणों ने आराध्य को छाबड़ी (सामूहिक भोग) लगाई और ढोल-दमाऊं के साथ ग्रामीण दो किमी दूर सील तोक के धुमासूधार पहुंचे। यहां 20 फीट से अधिक पेड़ की डाल पंचायती चौक में लाकर स्थापित की गई। मंत्रोच्चारण के बीच वाद्य-यंत्रों की थाप पर भगवान नारायण अपने पश्वा पर अवतरित हुए। देवता डाल पर चढ़े और उस पर बंधे प्रसाद को उतारकर भक्तों में बांटा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, सीपी भट्ट, आशा नौटियाल, सरपंच पुष्कर सिंह पटवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष थापा देवी, प्रकाश चंद, रमेश नौटियाल, चंद्रमोहन सिंह रावत और जेपी भट्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed