{"_id":"5bd9e035bdec222f4e2674cb","slug":"71541005365-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौड़ी सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, खेतों में नहीं हुई बुआई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौड़ी सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, खेतों में नहीं हुई बुआई शुरू
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से सटे सौड़ी गांव के खेतों को पानी पहुंचाने वाली सिंचाई नहरों के क्षतिग्रस्त होने से खेत बंजर पड़ने की कगार तक पहुंच गए है। ग्रामीण अभी तक अपने खेतों में गेंहू की बुआई नहीं कर पाए है।
अगस्त्यमुनि विकासखंड के सौड़ी के ग्रामीणों के खेत गांव व हाईवे से लगे हुए है। इन खेतों में सिंचाई के लिए सौड़ी के गदेरे से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस साल बरसात में इन खेतों को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति करने वाली दोनों नहरें क्षतिग्रस्त होने से गांव की करीब साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि बंजर होने की कगार पर है। खेतों में पानी नहीं पहुंचने से ग्रामीण अभी तक गेंहू की बुआई नहीं कर पाए है। ग्रामीण जयपाल सिंह रावत, दिनेश भंडारी, दिलवर सिंह कुलदीप सिंह आदि का कहना है कि क्षतिग्रस्त नहरों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। इधर, सिंचाई विभाग केदारनाथ के अवर अभियंता जेआर जोशी ने बताया कि दस दिनों भीतर सिंचाई नहर को दुरुस्त कर सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।