{"_id":"5b6b24e34f1c1be2588b5b03","slug":"71533748451-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में स्नातक कक्षाओं में 500 छात्र प्रवेश से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में स्नातक कक्षाओं में 500 छात्र प्रवेश से वंचित
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (पीजी) कालेज अगस्त्यमुनि में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित रह गए।
पीजी कालेज में शिक्षण सत्र 2018-19 के लिए बीए प्रथम वर्ष में हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीतिकशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र आदि विषयों में 861 छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि इन सभी विषयों के लिए मात्र 420 सीटें निर्धारित हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में साठ सीटों के लिए 156 आवेदन प्राप्त हुए है। इसके अलावा विज्ञान संकाय में भी छात्र-छात्राओं को परेशानी होना तय है। यहां भी सीमित सीटें हैं। सीटें कम होने से अभी तक पांच सौ छात्र-छात्राएं स्नातक स्तर पर प्रवेश से वंचित हो चुके हैं। एबीवीपी के सह संयोजक कुलदीप अग्रवाल का कहना है कि महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने के लिए क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इधर, प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि छात्रों की परेशानियों को देखते हुए अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, हिंदी, भूगोल, राजनैतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र व बीकॉम में सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।