फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अष्ट भैरव भगवान ने फाफंज-बरसाल पहुंचे

अष्ट भैरव भगवान ने फाफंज-बरसाल पहुंचे

Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
अष्ट भैरव भगवान ने फाफंज-बरसाल पहुंचे

विज्ञापन
ऊखीमठ। 12 दिसंबर से आयोजित भगवान अष्ट भैरव की महाजात रात्रि प्रवास के लिए मद्महेश्वर घाटी के फाफंज-बरसाल गांव पहुंची। यहां भक्तों ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए भगवान को अर्घ्य लगाकर दर्शन किए। गांव में महिला मंगल दल की ओर से कीर्तन-भजन किए गए।

17वें दिन भगवान अष्ट भैरव की महाजात सुबह 9 बजेे गूठ गांव मंगोली से विदा हुई। इस मौके पर भक्तों ने नम आंखों से अपने आराध्य को विदा किया। कई किमी का सफर तय कर महाजात दोपहर बाद फाफंज-बरसाल गांव पहुंची। यहां पंचायत चौक में ग्रामीणों की ओर से भगवान को अर्घ्य लगाया गया। इस मौके पर देव नृत्य में अष्ट भैरव अपने पश्वा पर अवतरित हुए। महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार के नेतृत्व में महिलाओं ने भगवान के आगमन पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। शुक्रवार को डोली मनसूना पहुंचेगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक कुंवर, संयोजक लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, बलवंत रावत, शुभम भट्ट, जसपाल राणा, अव्वल सिंह राणा, जगमोहन सिंह रावत, ज्ञान सिंह सतकारी, ओपी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed