{"_id":"5efc957b8ebc3e43106cec9f","slug":"70-devotees-visited-baba-kedar-on-the-first-day-rudrapryag-news-drn3486704196","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 श्रद्धालुओं ने किए पहले दिन बाबा केदार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 श्रद्धालुओं ने किए पहले दिन बाबा केदार के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के अन्य जिलों से पहले दिन कुल 70 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को धाम पहुंचे। इनमें से 36 राज्य के अन्य हिस्सों से जबकि 34 श्रद्धालु जिले के शामिल हुए। सोनप्रयाग में पुलिस व प्रशासन ने श्रद्धालुओं को पंजीकरण किया।
कोरोना संक्रमण के बीच जारी लॉकडाउन में प्रदेश सरकार ने बुधवार से राज्य स्तर पर यात्रा का संचालन शुरू कर दिया है। इस दौरान केदारनाथ धाम में अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पौड़ी जनपद से 36 श्रद्धालु पहुंचे हैं। ये सभी लोग दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच धाम पहुंच गए थे। अल्मोड़ा के बासुली गांव निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि वे पहली बार केदारनाथ पहुंचे हैं। इस बार, कपाटोद्घाटन पर आने का मन था, लेकिन कोरोना के कारण यात्रा का संचालन नहीं हो रहा था। जैसे ही प्रदेश सरकार ने राज्य स्तर पर यात्रा शुरू करने का आदेश जारी किया, हम आठ लोग गांव से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए थे। बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग ठीक है, लेकिन धाम में ठहरने व भोजन की उचित सुविधा नहीं हैं। चंपावत जनपद के भीम सिंह ने बताया कि उनका पांच सदस्यीय दल केदारनाथ दर्शन को पहुंचा है। इधर, सोनप्रयाग के थाना प्रभारी होशियार सिंह पंखोली और गुप्तकाशी के कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जिन्हें पंजीकरण के बाद केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। ब्यूरो