फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   62 not Principal in Inter College: Manoj Rawat

62 इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नहीं: मनोज रावत

Tue, 19 Jan 2021 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
62 not Principal in Inter College: Manoj Rawat
केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि 80 इंटर कॉलेज में 62 में प्रधानाचार्य नहीं हैं। इन हालात में आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे होगी। उन्होंने सीएम से प्राथमिकता से प्रधानाचार्यों की पदपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक रावत पूर्व में भी जिले की समस्याओं को लेकर सीएम को पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं। अब, उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाली के बारे में कहा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि जिले में एक विधायक आपकी पार्टी से हैं, लेकिन उनके विस में भी हाल अच्छे नहीं हैं। कहा कि बिना प्रधानाचार्य के संचालित इंटर कॉलेज में प्रवक्ता को चार्ज मिलता है, जो अपने साथियों के समकक्ष हैं। ऐसे में अनुशासन खत्म हो जाता है। ऐसे में पठन-पाठन के साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। विधायक रावत ने पूर्ववर्ती सरकार की तरह नियमों में ढील देकर स्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उचित निर्णय लेने की मांग की है। ब्यूो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed