{"_id":"68caae4433c6670dc2004f0c","slug":"617-posts-from-lt-to-principal-lying-vacant-in-secondary-education-rudraprayag-news-c-52-sdrn1031-115025-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: माध्यमिक शिक्षा में एलटी से प्रधानाचार्य के 617 पद पड़े खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: माध्यमिक शिक्षा में एलटी से प्रधानाचार्य के 617 पद पड़े खाली
Wed, 17 Sep 2025 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य संवर्ग में है कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद में माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों के साथ ही प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य की कमी है। एलटी से प्रधानाचार्य तक स्वीकृत 1611 पदों 617 पद खाली पड़े हैं जिसमें अकेले प्रवक्ता संवर्ग में 367 पद खाली हैं।
जिले में 106 माध्यमिक विद्यालय हैं जिसमें 28 हाईस्कूल और 78 इंटरमीडिएट हैं। विद्यालयों में एलटी संवर्ग में 785 पद स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष मौजूदा सत्र में 130 पद खाली पड़े हैं। वहीं, प्रवक्ता संवर्ग में 720 पदों के सापेक्ष 367 पद खाली पड़े हैं। जिले में सभी 28 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के सभी पद खाली पड़े हैं। 78 इंटर कॉलेज में से महज पांच में ही स्थायी प्रधानाचार्य हैं। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह रौथाण का कहना है कि 34 सूत्री मांगों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं आंदोलनरत हैं।
जनपद में एलटी, प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य संवर्ग के रिक्त पदों के बारे में निदेशालय को सूचना दी गई है। एलटी व प्रवक्ता संवर्ग में कई रिक्त पदों के सापेक्ष अस्थायी तौर पर अतिथि शिक्षक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
- प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, जिला मुख्य शिक्षाधिकारी रुद्रप्रयाग