फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कोटी बैंड-थाती-बड़मा मोटर मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों नाली कृषि भूमि तबाह

कोटी बैंड-थाती-बड़मा मोटर मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों नाली कृषि भूमि तबाह

Wed, 05 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कोटी बैंड-थाती-बड़मा मोटर मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों नाली कृषि भूमि तबाह
जखोली। विकासखंड के थाती-बड़मा पट्टी के तीन ग्राम पंचायतों के 6 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला कोटी बैंड-थाती बड़मा पर बरसात से हो रहे भूस्खलन व भूधंसाव से मार्ग बदहाल हो गया है। साथ ही काश्तकारों की सैकड़ों नाली भूमि भी मलबे से नष्ट हो गई है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग का शीघ्र सुधार कर नष्ट भूमि का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में बड़मा पट्टी के थाती, बड़मा, मुन्नादेवल, धरियांज सहित अन्य गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग की ओर से कोटी बैंड-थाती-बड़मा मोटर मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन बीते दो वर्ष से पौडानामी तोक के समीप भूस्खलन जोन के सक्रिय होने से मार्ग का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां पर हल्की बारिश में भी हो रहे भूस्खलन से थाती, मुन्ना देवल, सेम व डंगवाल के ग्रामीणों की कृषि भूमि नष्ट हो गई है। साथ ही यह मलबा खेतों से होकर तैला-विजयनगर मार्ग को भी बाधित कर रहा है। ऐसे में मार्ग बीते एक माह से बंद पड़ा है। ग्रामीण मीलों पैदल नापते हुए घरों को पहुंच रहे हैं। बड़मा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत, ग्राम प्रधान सत्ये सिंह, सुखदेव रावत, राजेश्वरी देवी, सरिता देवी कल्पेश्वरी देवी, गुड्डू आर्य आदि का कहना है, कि मार्ग पर हो रहे भूस्खलन से जानमाल के नुकसान का खतरा बना है। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई इंद्रजीत बोस का कहना है, कि ऊपरी तरफ से खेत के ढहने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। प्रभावित स्थान काफी दलदल हो गया है, जिसे मौसम सुधार होने पर ही ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed