{"_id":"5b8d666142c792467002480e","slug":"61535993441-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्मोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण जन्मोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/जखोली/अगस्त्यमुनि। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जगह-जगह कृष्ण-राधा की झांकी निकाली गई। साथ ही मटकी फोट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलणी व जखोली के सरस्वती शिशु मंदिर खलियाण और वासुदेव वासुदेव मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बेलणी स्थित विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर पुरोहित व पीटीए अध्यक्ष हरी सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं के लिए श्रीकृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि अन्य कक्षाओं द्वारा भगवान कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। इसके उपरांत श्रीकृष्ण-सुदामा नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। उधर, जखोली ब्लाक के सरस्वती शिशु मंदिर खलियाण में बतौर मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में जानकारी दी। समारोह में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, कपूर सिंह रावत, कुलेंद्र राणा, सतीश सेमवाल, गंगादत्त जोशी, महिपाल रावत, प्रेम सिंह नेगी, उमेंद्र रमोला, विक्रम आर्य, कमला गुसांई, ज्ञानी नेगी, बबली बमोला, कुसुम नेगी, समेत अन्य लोग मौजूद थे। उधर, केदारनाथ धाम में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दूसरी तरफ केदारघाटी के त्रियुगीनारायण और अगस्त्यमुनि के चंद्रापुरी कस्बे में कृष्ण जन्मोत्सव पर ग्रामीणों द्वारा भव्य झांकी निकाली गई।