{"_id":"5b8c17a042c792464f497f2b","slug":"61535907744-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरोहबगड़ में 4 घंटे बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरोहबगड़ में 4 घंटे बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। सिरोहबगड़ में दोपहर बाद पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग 4 घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्री परेशान रहे। एनएच द्वारा शाम 6.35 बजे हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।
रविवार को ढाई बजे से सिरोहबगड़ में पहाड़ी से भारी भूस्खलन शुरू हो गया। देखते-ही देखते हाईवे पर टनों मलबा एकत्रित हो गया। इस दौरान एनएच द्वारा मलबा साफ करने का प्रयास किया, लेकिन पहाड़ी से निरंतर गिरते मलबा व पत्थरों के चलते कार्य नहीं हो पाया। करीब पौने पांच बजे पहाड़ी से भूस्खलन थमा, जिसके बाद एनएच ने दो तरफा मलबा सफाई का कार्य किया। पौने दो घंटे में मलबे को साफ कर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग पर दिनभर यातायात सुचारु रहा। भले ही भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर हल्का मलबा व पत्थर गिरता रहा। दूसरी तरफ जनपद में सात संपर्क मोटर मार्ग अब भी बंद पड़े हुए हैं।