{"_id":"5acf95b64f1c1b853d8b4d2d","slug":"61523553718-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता के पक्ष में खड़े हुए इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता के पक्ष में खड़े हुए इंजीनियर
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की ओर से लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने का डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने विरोध किया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कहा यदि ईई के निलंबन को तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक में इंजीनियरों ने कहा कि नौ अप्रैल को जनता दरबार में न पहुंचने पर डीएम ने लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन के ईई को निलंबित करने के आदेश दिए थे। वहीं, लोनिवि रुद्रप्रयाग के ईई, एई और जेई का वेतन रोकने को कहा गया, जो गलत है। कहा कि ईई विभागीय कार्यों की व्यस्तता के चलते जनता दरबार में शामिल नहीं हो पाए लेकिन बिना किसी जांच के उनके निलंबन के निर्देश दिए गए। इस मौके पर भरत कप्रवान, प्रदीप सेमवाल, संदीप सेमवाल, ललित मोहन बेंजवाल, दीप चंद नवानी, हीरा सिंह नेगी, मान सिंह, अनुराग देव, अंकित सुंदरियाल और जलम सिंह आदि मौजूद थे।