{"_id":"5a42810f4f1c1b5c0c8b54af","slug":"61514307855-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत आयोजित बालिका अभिप्रेरण शिविर में बालिकाओं को स्वास्थ्य व आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में बालिकाओं को बताया गया कि आने वाला समय उनका है। लिहाजा, बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए अपनी झिझक दूर करनी होगी। इस मौके पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
जीजीआईसी में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की पत्नी ऊषा घिल्डियाल ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। अपने अनुभव साझा करते हुए श्रीमती घिल्डियाल ने कहा कि छात्राएं अब बिना डरे अपने पैरों पर खड़ी होंगी। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. गीता ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है। ऐसे में छात्राओं को अपनी झिझक को दूर कर आगे आना होगा। योग शिक्षक संतोष बत्र्वाल ने छात्राओं को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम में भाषण और ‘बालिका सब कुछ कर सकती है’ विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस दौरान प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका डॉ. ममता नौटियाल, अंजु कुमेड़ी, सुषमा चौधरी, मीनाक्षी नेगी, संध्या गोस्वामी, भावना, निशा पंवार मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन सुनीता नौटियाल ने किया।