फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विज्ञापन प्रसारण व पेड न्यूज की होगी नियमित मॉनिटरिंग

विज्ञापन प्रसारण व पेड न्यूज की होगी नियमित मॉनिटरिंग

Mon, 01 Apr 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन प्रसारण व पेड न्यूज की होगी नियमित मॉनिटरिंग
रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्मिकों को विज्ञापन प्रमाणन, पेड न्यूज की नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष में समिति के सदस्यों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की। बताया कि समिति द्वारा प्रत्याशी के विज्ञापन प्रस्तावों के प्रमाणन के कार्यों के अतिरिक्त निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, रेडियो एफएम व केबिल नेटवर्क में विज्ञापनों व भुगतान की गई खबरों के प्रकरणों की मॉनिटरिंग की जानी है। उन्होंने कहा कि एमसीएमसी की दैनिक रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जानी है। इसलिए एमसीएसमी टीम पूरी पारदर्शिता एवं निगरानी से कार्य करे। इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार पांडे, प्रभारी अधिकारी मायाराम जोशी, नोडल अधिकारी मीडिया योगेश्वर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed