{"_id":"5c49e6a4bdec220c2959d343","slug":"51548347044-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा में बार-बार बाधित होता रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा में बार-बार बाधित होता रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बांसवाड़ा में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह से दोपहर तक बाधित रहा। इस दौरान पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरता रहा, जिस कारण यातायात का संचालन नहीं हो पाया। इस समस्या के चलते कई लोगों को आधे रास्तों से अपने घरों को वापस लौटना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम सुहावना होने के बावजूद हाईवे पर प्रभावित भूस्खलन जोन सक्रिय रहा। 20-25 मिनट के अंतराल में इस दौरान पत्थर व मलबा गिरता रहा। ऐसे में पुलिस और कार्यदायी संस्था द्वारा वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। दोपहर बाद 2 बजे से यातायात शुरू हो पाया। दूसरी तरफ बीते तीन दिन हुई बर्फबारी के कारण मक्कूबैंड-पलद्वाड़ी, घनसाली-मयाली-तिलवाड़ा, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर, सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। जखोली विकासखंड में 50 गांवों सहित ऊखीमठ के त्रियुगीनारायण सहित कालीमठ घाटी के जाल मल्ला, तल्ला व चौमासी सहित अन्य कई गांवों में तीन दिन से बिजली सप्लाई भी ठप पड़ी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि बर्फबारी से पोल व तारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। साथ ही जखोली फीडर में भी तकनीकी खराबी आई है, शुक्रवार तक कुछ गांवों में बिजली सप्लाई के प्रयास किए जाएंगे।