फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   एसपीजी व इंटेलीजेंस की टीमें पहुंची केदारनाथ

एसपीजी व इंटेलीजेंस की टीमें पहुंची केदारनाथ

Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
एसपीजी व इंटेलीजेंस की टीमें पहुंची केदारनाथ
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ धाम के दौरे को लेकर एसपीजी, खुफिया विभाग और पुलिस के आला अधिकारी रविवार को केदारनाथ पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने धाम में मंदिर से लेकर संगम और अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने भी क्षेत्र का राउंड लगाते हुए सघन रेकी की।
विज्ञापन

रविवार को एसपीजी के डीआईजी सहित जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक इंटेलीजेंस स्वीटी अग्रवाल ने केदारनाथ में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। इस दौरान अधिकारियों ने एमआई-17 हेलीपैड से एमआई-26 हेलीपैड तक स्थलीय निरीक्षण भी किया। पूर्वाह्न 11 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ क्षेत्र के दो चक्कर लगाए, लेकिन हेलीपैड पर बर्फ होने के कारण लैंडिंग नहीं की। हेलीकॉप्टर दो चक्कर लगाकर वापस रवाना हो गया। डीएम ने बताया कि धाम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। प्रधानमंत्री स्थलीय निरीक्षण के तहत जिन स्थानों पर जाएंगे, वहां सभी इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को पुलिस और अन्य सुरक्षा जवान भी केदारनाथ सहित चिह्नित स्थानों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को अब पूर्व में तय समय से कुछ देरी से धाम पहुंचेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी प्रात: साढ़े दस बजे के बाद धाम पहुंचेंगे, जबकि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार उन्हें सवा नौ बजे पहुंचना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सेवा भी हुई बंद
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में इस यात्रा सीजन में हेलीकॉप्टर सेवा बंद हो गई है। रविवार को पवनहंस, आर्यन और हिमालयन कंपनी के हेलीकॉप्टर भी लौट गए हैं। इस वर्ष यात्राकाल में नौ हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान एक लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल सहायक सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सभी हेली कंपनियां लौट गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तीन कंपनियों के हेलीकॉप्टर दो दिन के लिए हायर किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed