{"_id":"5ba277de867a557e876d90a3","slug":"51537374174-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए डीएम से मिले रामपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए डीएम से मिले रामपुर के ग्रामीण
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के रामपुर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए रामपुर के ग्रामीणों ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात की। उन्होंने देजीमांडा-पौड़ीखाल निर्माणाधीन मोटरमार्ग का एलाइंमेंट बदलकर रामपुर गांव से जोड़ने की मांग की है।
बुधवार को रामपुर के ग्रामीण जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि देजीमांडा-पौड़ीखाल स्वीकृत मोटरमार्ग का निर्माण गांव से करीब पांच सौ मीटर ऊपर से किया जा रहा है, जिससे गांव को संपर्क मार्ग विहीन होने के अलावा भूस्खलन का खतरा हो जाएगा। साथ ही पीने के पानी के प्राकृतिक स्रोत भी नष्ट हो जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक गांव को सड़क सेवा से जोड़ने की है, लेकिन उनका गांव आज भी इस बुनियादी सुविधा से वंचित है। उन्होंने जिलाधिकारी से मार्ग का सर्वे कर निरीक्षण करने की मांग की है। इस मौके पर चंद्रमोहन सिंह, हरीश, रिंकी, मनोहरी लाल, राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, रोहित, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।