{"_id":"5b8c16a742c79246475f8143","slug":"51535907495-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेज रुद्रप्रयाग व जखोली में मतदान 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज रुद्रप्रयाग व जखोली में मतदान 8 को
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय डिग्री कालेज रुद्रप्रयाग और जखोली में छात्रसंघ चुनाव 2018-19 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। दोनों उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव 8 सितंबर को होगा। उसी दिन निर्वाचित छात्रसंघ का गठन कर शपथ दिलाई जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह व नंदलाल ने बताया कि अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए प्रत्याशी 4 सितंबर को नामांकन प्रपत्र भरेंगे। 5 को नाम वापसी, इसी दिन प्रपत्रों की जांच और सूची जारी की जाएगी। 6 सितंबर को प्रत्याशियों के साथ निर्वाचन अधिकारियों व प्रशासन की बैठक होगी। इसी दिन प्रत्याशियों की आम सभा होगी। जबकि 8 सितंबर को डिग्री कालेज में प्रात: 8 और रुद्रप्रयाग में 9 बजे से मतदान होगा, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगा। 2 बजे से मतगणना शुरू होगी। देर शाम परिणाम घोषित कर निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इधर, प्राचार्य प्रो. डा. विश्वनाथ ने छात्र नेताओं व छात्र-छात्राओं से शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कालेज प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।