{"_id":"5b803a1542c79246532698a7","slug":"51535130133-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग निर्माण में अनियमितता पर जेई को प्रतिकूल प्रविष्ठ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग निर्माण में अनियमितता पर जेई को प्रतिकूल प्रविष्ठ जारी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। शंकराचार्य अस्पताल मार्ग निर्माण में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। साथ ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी से भी जेई को हटा दिया गया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नगर पालिका के वार्ड-3 का भ्रमण करते हुए उमरानारायण मंदिर व शंकराचार्य अस्पताल में हुए विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन मार्ग का जायजा लेते हुए उन्होंने खंडजा और सिमेंट भारी अनियमितता पाई। जिस रास्ते पर 10 सेमी की ऊपरी परत होनी थी, वह पांच सेमी पाई गई। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को 5 सेमी परत के हिसाब से भुगतान करने और जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उसे कार्य से हटाने को भी कहा। इससे पूर्व उन्होंने उमरानारायण मंदिर में हुए कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी पाए जाने पर ठेकेदार और संबंधित विभाग/निकाय के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका को शंकराचार्य अस्पताल के संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के निर्देश भी दिए।