{"_id":"5b7c4a5042c79246344b24ae","slug":"51534872144-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ससुराल के लिए विदा होगी अराध्य भद्रकाली मां-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ससुराल के लिए विदा होगी अराध्य भद्रकाली मां-compat
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मां भगवती भद्रकाली को आज बुधवार को विधि-विधान और धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ ससुराल मिश्रवांण गांव, प्रतापनगर (टिहरी) के लिए विदा किया जाएगा। इस मौके पर मायके पक्ष द्वारा आराध्य को कलेऊ भी भेंट किया जाएगा।
भक्त एवं महिला कीर्तन मंडली के सहयोग से आयोजित शिव महापुराण में व्यास आचार्य बिहारी लाल सेमवाल ने भगवान के 24 अवतारों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जब भी पृथ्वी पर असुरों का आतंक बढ़ा, भगवान ने मानव कल्याण के लिए रूप धारण किए। उन्होंने वराह, नारद, कपिल, धवंतरि, मोहनी, नृसिंह, वामन, परशुराम, व्यास, हंस आदि अवतारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजन समिति के चंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार को 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का विसर्जन होगा। साथ ही आराध्य मां भगवती भद्रकाली को मायके की समलौंण भेंट कर ससुराल के लिए विदा किया जाएगा। इस मौके पर भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया है। इस मौके पर जगमोहन सिंह खत्री, हरी सिंह, अनुराज, एपी बगवाड़ी, दिग्पाल सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो