{"_id":"5adcbf1d4f1c1b5d098b5f8c","slug":"51524416285-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"64-भैरवानाथ मंदिर में की गई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64-भैरवानाथ मंदिर में की गई साफ-सफाई
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्पर्श गंगा अभियान के तहत स्वयं सेवियों ने गंगा सप्तमी के पर्व पर निरवाली गांव स्थित 64-भैरवनाथ मंदिर में साफ-सफाई की। इस दौरान अलकनंदा नदी के किनारे भी सफाई की गई। अभियान के संयोजक प्रवीण सिंधवाल के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने मंदिर के मुख्य मार्ग समेत आसपास के स्थानों से कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि गंगा स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति गंगा स्पर्श अभियान लोगों को जागरूक कर रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में लोग भी भागीदारी कर रहे हैं। इस मौके पर प्रीतम सिंधवाल, विकास डिमरी, सूरज बिष्ट, मनोज पुरोहित समेत अन्य लोग मौजूद थे।