फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   समस्याओं को लेकर जखोली छात्र संघ ने किया मयाली में दो घंटे चक्काजाम

समस्याओं को लेकर जखोली छात्र संघ ने किया मयाली में दो घंटे चक्काजाम

Sat, 03 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर जखोली छात्र संघ ने किया मयाली में दो घंटे चक्काजाम

विज्ञापन
जखोली। राजकीय महाविद्यालय जखोली में स्नातकोत्तर स्तर पर विषयों की स्वीकृति और प्रवक्ताओं की तैनाती समेत कई मांगों को लेकर छात्र संघ ने मयाली बजार तिराहे में दो घंटे जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि शासन-प्रशासन महाविद्यालय की अनदेखी कर रहा है। वहीं जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में एसडीएम की ओर से समस्याओं के निराकरण के आश्वासन पर छात्रों ने जाम खोला।

शनिवार को महाविद्यालय छात्र संघ सुबह दस बजे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ मयाली बाजार पहुंचे और तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली एवं मयाली-जखोली मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र संघ अध्यक्ष अंकित नेगी ने कहा कि महाविद्यालय शुरुआत से ही कई समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र विषयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से छात्र यहां से पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर स्तर पर राजनीति विज्ञान के अलावा अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, संस्कृत, समाजशास्त्र आदि विषयों की संस्थागत रूप में स्वीकृति देने, स्नातक स्तर पर कला व विज्ञान के सभी विषयों को स्वीकृति देने, पुस्तकालय एवं छात्र संघ भवन निर्माण, खेल मैदान निर्माण, चाहरदीवारी निर्माण, महाविद्यालय आवाजाही के लिए सड़क पर डामरीकरण, महाविद्यालय प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता लाने आदि मांगें उठाईं। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ीं। दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम जखोली देवमूर्ति यादव ने छात्रों को महाविद्यालय की समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने जाम खोला। छात्र संघ ने चेतावनी दी यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो वह क्रमिक एवं आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर महासचिव कामिनी भट्ट, विवि प्रतिनिधि कुलदीप भारती, अरविंद बुटोला, विजय प्रकाश, सुभाष, संजू, अराधना, रवीना, सोनम, अंजली, सीमा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed